-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पढ़े लिखे छत्तीसगढ़िया लोग बिना शर्माए मनाए हरेली त्योहार : ठा शैलू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

पढ़े लिखे छत्तीसगढ़िया लोग बिना शर्माए मनाए हरेली त्योहार  : ठा शैलू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी 

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बिलासपुर जिला अध्यक्ष ठा शैलू छत्तीसगढ़िया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए छत्तीसगढ़िया समाज विशेषकर पढ़े लिखे छत्तीसगढ़िया को गुहार लगाया कि हरेली त्योहार को खुलकर और बिना शर्म के मनाए जैसे अन्य गैर छत्तीसगढ़िया समाज अपने त्योहारों को पूरी तन्मयता से निभाते है । गौरतलब हैं कि किसी भी संस्कृति का प्राण उनकी भाषा होती है लेकिन छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई लिखाई नही होने से छत्तीसगढ़िया समाज अपने संस्कृति , तीज त्योहार से कटते जा रहे है और उनको हीनता के नजर से देखते है । छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा समाज को अपने भाषा संस्कृति से प्यार करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और छेरछेरा, हरेली जैसे खाटी स्थानीय त्योहार को यहां के शहरो में धूमधाम से मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि गांव देहात में तो स्थिति ले देकर ठीक ठाक है लेकिन शहर में बस चुके छत्तीसगढ़िया लोग त्योहार नही मनाते क्योंकि वो अपना पहचान शहर में छिपाना चाहते है । जबकि गैर छत्तीसगढ़िया लोग अपने त्यौहार में खूब प्रवास करते है, जी जान से मानते है। साथ ही पूर्ण शराबबंदी की मांग करने वाले संगठन क्रांति सेना ने कम से कम समाज के सबसे बड़े त्योहार हरेली के दिन दारू भट्टी बंद रखने की मांग किया है  ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.