-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बिलासपुर हस्तनिर्मित राखी की प्रदर्शनी का आयोजन

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बिलासपुर हस्तनिर्मित राखी की प्रदर्शनी का आयोजन:बच्चों की सृजनात्मकता को किया गया प्रोत्साहित

 बिलासपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बिलासपुर हस्तनिर्मित राखी की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के डायरेक्टर डॉक्टर विनोद तिवारी  एवं डॉक्टर संजना तिवारी  ने मां सरस्वती का पूजन किया। साथ ही बच्चों की कला का निरीक्षण कर उनके कौशल की सराहना की।शाला की प्राचार्या श्रीमती श्वेता सिंह  के द्वारा सभी बच्चों की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया,कार्यक्रम शाला  के आर्ट शिक्षक सतीश यादव के मार्गदर्शन  में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में  छात्रों द्वारा बनाई गई ,हस्त निर्मित राखियां एवं पूजा की थाली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के इस रचनात्मक कौशल का सभी अभिभावकों ने आनंद लिया वह खूब सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार ने अपना योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.