-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस को सौम्या चौरसिया और रानू साहू के लिए भी धरना प्रदर्शन करना चाहिए

कांग्रेस को सौम्या चौरसिया और रानू साहू के लिए भी धरना प्रदर्शन करना चाहिए

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को घोटालों का हब बनाया था

पेंड्रा -  *बलौदा बाजार आगजनी घटना में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा  धरना प्रदर्शन, विरोध के नाम पर घड़ियाली आसू बहा रही है जबकि पर्याप्त सबूत सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देवेंद्र यादव सहित 188  लोगो की गिरफ्तारी की गई है पूरा मामला न्यायालय के संज्ञान में है। जिला जी पी एम भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह ने बलौदा बाजार आगजनी प्रकरण पर अपनी  प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को सौम्या चौरसिया और रानू साहू के गिरफ्तारी के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन करना चाहिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में पूरा छत्तीसगढ़ घोटालों का हब बन गया था पूरे पांच वर्ष हर विभाग में खुली लूट मची रही पीएससी घोटाला,कोयला, खनिज,शराब, गौठान, रीपा, नरवा गरबा घुरबा में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ जिस पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी के द्वारा प्रदेश के दो आईएएस रानू साहू व समीर विशनोई,पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया जिन्हे सुपर सीएम कहा जाता था के ऊपर अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और सभी आज सलाखों के पीछे है न्यायालय से जमानत नही मिल रही है उक्त अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का प्रकरण आयकर विभाग के द्वारा दर्ज किया गया है कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि उक्त अधिकारियों के पास इतनी धन संपदा कहा से प्राप्त हुई। उपेंद्र बहादुर ने बताया कि सौम्या चौरसिया और रानू साहू ने सीडिकेट बनाकर करोड़ों रुपए का घोटाला कर कांग्रेस पार्टी व भूपेश बघेल को लाभ पहुंचाने का कार्य किया । देवेंद्र यादव की तरह सौम्या चौरसिया, रानू साहू के रिहाई के लिए भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी को धरना प्रदर्शन करना चाहिए*। 

 उपेंद्र बहादुर सिंह  
जिला उपाध्यक्ष भाजपा जी पी एमy

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.