-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पेंड्रा का अटल सभागार बना पावरहाउस, तीन दिवसीय ओपन बेडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों की ऊर्जा और दर्शकों के उत्साह से सराबोर रहा फाइनल्स का दिन

गौरेला पेंड्रा मरवाही
___________________
पेंड्रा का अटल सभागार बना पावरहाउस, तीन दिवसीय ओपन बेडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों की ऊर्जा और दर्शकों के उत्साह से सराबोर रहा फाइनल्स का दिन

*विधायक मरवाही समेत जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जीपीएम पुलिस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ओपन बेडमिंटन चैंपियनशिप*

*फिट कॉप फिट सिटी कार्यक्रम के तहत आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप को यूट्यूब लाइव और फेसबुक पेज पर लाइव के जरिए देखा हजारों लोगों ने*

 *भारी संख्या में समापन समारोह में शामिल हुए क्षेत्र के खेलप्रेमियों ने कहा जिले में एक बार फिर बैडमिंटन के खेल को मिला है पुनर्जीवन* 

 *बेडमिंटन कोर्ट के जीर्णोद्धार और शानदार चैंपियनशिप के आयोजन के लिए सभी ने जताया जीपीएम पुलिस का आभार*
 
* छह कैटेगरीज में खेले गए चैंपियनशिप में विजेताओं को एक लाख से अधिक की राशि और ट्रॉफी इनाम स्वरूप वितरित हुए, कुछ उल्लेखनीय खिलाड़ियों को पृथक से किया गया सम्मानित

               खेल प्रतियोगिता से खेल प्रतिभाए निकल कर सामने आती है,खिलाड़ी निकल कर बाहर आते हैं ,खेल से व्यक्ति  का सर्वांगीण विकास करता है , इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खेल खेलना चाहिए उक्त बातें उक्त बातें मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्चि ने फिट कॉफ फिट सिटी  के अंतर्गत पेंड्रा के अटल सभागार में आयोजित ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही 
             जीपीएम पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पेंड्रा के अटल सभागार में ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 6 वर्ग के अलग-अलग बैडमिंटन प्रति स्पर्धा का आयोजन किया गया।
 इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि खेल के लिए इस जिले में पर्याप्त संभावनाएं हैं सुविधाओं की कमी जरूर है और धीरे-धीरे शासन प्रशासन के द्वारा समन्वय बनाकर खेल के संसाधन जुटाए जाएंगे आज ओलंपिक प्रतियोगिताओं में जिन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया कभी वह भी ऐसी ही प्रतियोगिताओं से निकलकर बाहर आए हैं इसलिए छोटी प्रतियोगिताएं हर क्षेत्र में होनी चाहिए जिससे प्रतिभाएं निकल कर बाहर आए, पेंड्रा मरवाही पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले में खेल की अपार संभावनाएं हैं यहां जिमनास्टिक, स्केटिंग,कबड्डी, बैडमिंटन जैसी खेल प्रतिभाएं अटी पड़ी है तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के खेल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को दिखाया निश्चित ही ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए इस जिले में समाजसेवियों एवं सभी वर्गों का सहयोग मिलता रहा है और ऐसी प्रतियोगिताएं निश्चित ही सफल होती हैं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
पुरुष एकल फ़ाइनल विजेता
 नितिन अनिल
उप विजेता कौशल जायसवाल
 मिश्रित युगल
विजेता भावना गुप्ता  आईपीएस और श्रेयांश 
उपविजेता श्रद्धा और अश्विन
40+ डबल्स विजेता
भूपेंद्र कुर्रे (आर ई) 
 रॉकी लांबा (सोमेश)
उप विजेता
 एच हरेंद्र सिंह राम राजेश शर्मा
40+ एकल विजेता
 रॉकी (सोमश) लामा
उप विजेता हरेंद्र सिंह  
महिला सिंगल विजेता
देवांशी  देवांशी 
 उप विजेता  श्रद्धा 
पुरुष डबल
 विजेता  नवीन परम 
उप विजेता 
प्रतीकमिनोच

बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मरवाही विधायक श्री प्रणव मरपच्ची, नगर पालिका पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, समाजसेवी पवन सुल्तानिया, गोपाल अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह, मरवाही नपं अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर,  रमेश साहू, राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, पुलिस विभाग से एडिशनल एसपी ओम चंदेल, डीएसपी निकिता तिवारी, एसडीओपी दीपक मिश्रा, आर आई भूपेंद्र कुर्रे, टी आई नवीन बोरकर सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.