मरवाही वनमण्डल के खुरपा में भालू ने किया एक युवक पर जानलेवा हमला...
August 19, 2024
मरवाही वनमंडल क्षेत्र के खुरपा गांव के पास भालू के हमले (Bear Attack) में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. खूंखार भालू ने इतनी तेजी से हमला किया कि युवक को संभलने का मौका ही नहीं मिला. भालू ने युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह से नोच डाला, जिससे उसकी आंख, सिर, गाल और मुंह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है.
