-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्ती: ट्रैक्टर मालिक के खेत को जोताई करते ड्राइवर की इंजन में दबने से हुई मौत, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती: ट्रैक्टर मालिक के खेत को जोताई करते ड्राइवर की इंजन में दबने से हुई मौत, जांच में जुटी सक्ती पुलिस 

सक्ती थाना क्षेत्र के देवरी गांव में खेत की जोताई करते ड्राइवर बेनीराम यादव की ट्रैक्टर के इंजन में दबने से मौके पर मौत हो गई.  घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. 

पुलिस के मुताबिक, देवरी गांव के ट्रैक्टर ड्राइवर बेनीराम यादव, ट्रैक्टर मालिक फिरतू राम यादव की खेत की जोताई कर रहा था. उसी समय ट्रैक्टर के इंजन में नीचे आकर ड्राइवर दब गया और दबने की वजह से ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इंजन में दबे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर आज शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.