हरियाली सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने बिलासपुर में मां भारती को माल्यार्पण कर झंडातोलन किया और बच्चों के बीच मिठाई बांटकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुशी जताई।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री निलेश मसीह ने कहा कि हमें देशभक्ति का जोश हर व्यक्ति के अंदर डालना चाहिए और तिरंगा झंडा को सम्मान करना चाहिए।
संस्था के सचिव श्री दुलाल मुखर्जी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने वीर बलिदान महापुरुषों को याद करना चाहिए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए।
हरियाली सेवा फाउंडेशन परिवार की ओर से देश के तमाम वीर जवान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।"
