रतनपुर---- भगवान शिव के महीना सावन माह के प्रथम दिवस से लेकर लगातार प्रतिदिन शाम छह बजे से 7.30 बजे तक श्री शिव महापुराण का आयोजन आचार्य दिनेश पाण्डेय के निवास कसेर पारा मे किया जा रहा है।जहाँ भारी संख्या मे भक्त गण शिव पुराण सुनकर ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।आचार्य श्री पाण्डेय ने मधुर भजनों के साथ शिव पुराण की कथा सुना रहे हैं ,जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।यह कथा 18 अगस्त तक होगी।बहुत ही सरल सहज ढंग से शिव पुराण की कथा को आधुनिक जीवन से जोडकर बता रहे हैं।जो अच्छे से समझ आ रहा है।दिनेश पाण्डेय ने शिव कथा में बताया कि शिव पुराण की कथा हमारे चरित्र बल को बढाता है।परिवार को जोडकर रखना सिखाता है।शिव का तप,तपस्या ,भजन व मंत्र जपकर सुख शांति पा सकता है।सत्य के मार्ग मे चलकर अपना व देश को उन्नती के मार्ग पे ले जा सकते है।
कसेर पारा की महिलाएं काफी संख्या मे प्रतिदिन कथा सुन रही हैं।आचार्य ने आगे बताया-- भगवान शिव मे बडी श्रद्धा व विश्वास के साथ जो एक लोटा जल ,पुष्प व बेल पत्र चढाता है उनके कष्ट मिट जाते है।कथा का समापन 18 अगस्त को पार्थिव लिंग मे दुग्धाभिषेक ,हवन ,पूजन करके किया जाएगा।शिव भक्तों को आमंत्रित किया गया है।
