-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय किसान यूनियन अयोध्या के आवाहन पर संयुक्त किसान मोर्चा

भारतीय किसान यूनियन अयोध्या के आवाहन पर संयुक्त किसान मोर्चा
9 अगस्त अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा प्रयागराज रोड गांधी आश्रम से कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया और  प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को सौंप कर समस्या समाधान की मांग की गई। 
  ट्रैक्टर तिरंगा मार्च भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में ठीक 12:00 बजे निकलकर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचा, ट्रैक्टरों का काफिला कलेक्ट्रेट के अंदर जाकर जिला अधिकारी से मिलना चाह रहा था जिसके कारण पुलिस बल से धक्का मुक्की भी हुई अंत में जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और प्रधानमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया ।
    ज्ञापन में मुख्य रूप से एमएसपी गारंटी कानून बनाने और सभी फसलों का दाम c2+ 50 के आधार पर तय करने, उत्तर प्रदेश में बिजली पूरी तरह फ्री करने, गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करने, छटा जानवरों से खेती को बचाने ,राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बूथ नंबर चार पर ओवर ब्रिज बनाने, आरटीओ ऑफिस के सामने अरुकुना बाजार में अंडरपास बनाने , नूर कोल्ड स्टोरेज में खराब हुई आलू का मुआवजा बाजार भाव से दिलाने, कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण न करने, बीकापुर तहसील मुख्यालय पर सब्जी मंडी की स्थापना करने, सुख एवं बाढ़ ग्रस्त जनपदों के प्रभावित किसानों को  क्षतिपूर्ति दिलाने, ट्रैक्टर को एनजीटी से बाहर रखन की मांग की गई
  प्रदर्शन में  राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के अलावा सूर्यनाथ वर्मा सचिव मध्यांचल जॉन, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, भागीरथी वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, मोहम्मद अली, जगदीश यादव ,सर्वजीत वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, रामबचन भारती, विशाल वर्मा ,साधु राम वर्मा, रोहित वर्मा ,अशोक कुमार, दीपक कुमार, प्रिंस वर्मा, संदीप वर्मा, राजकुमार वर्मा,अमरनाथ, कृष्णा प्रसाद वर्मा,जितेंद्र कुमार, उर्मिला निषाद ,मोहम्मद अयूब, मोहम्मद कट्टू सहित कई दर्जन कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.