रतनपुर--- विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र भारत मे 78 वां स्वतंत्रता दिवस बडे धूमधाम से मनाया गया।देश भर मे तिरंगा यात्रा व आजादी का उत्सव मनाया गया।इसी क्रम मे शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला बिरगहनी मे स्वतंत्रता दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मती कृतिका पैकरा अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति, अध्यक्षता सुरेश पैकरा शिक्षाविद,विशिष्ट अतिथि सुखसागर दास महंत, बलराम दास पैकरा, बुद्धु दास मानिकपुरी, थे।अतिथियों द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर तिरंगा झंडा फहराया गया।अतिथियों के स्वागत पश्चात प्रधान पाठक दिनेश पाण्डेय ने स्वागत भाषण पढा।तत्पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत,कविता, भाषण आदि प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।सुरेश पैकरा ने अपने उद्बबोधन मे कहा-- सर्व प्रथम हमें अनुशासन के साथ अपने कार्य को ईमानदारी के साथ करना चाहिए।
संस्था के प्रधान पाठक दिनेश पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा-- हमें जाति,धर्म से ऊपर उठकर ,एक होकर देश के लिए कार्य करना होगा तभी विकसित देश बन पाएगा। हमारे शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।स्वतन्त्रता दिवस के बारे मे विस्तार से बताया।
शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृतिका पैकरा ने शाला के प्रधान पाठक के कार्यों की सराहना करते हुए शाला विकास में मिलकर काम करने की बात की।
कार्यक्रम को सफल बनाने वालो मे शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल, देव कुमार लास्कर, प्रेम शीला जायसवाल, रत्ना सोनी, प्र मिला लास्कर, मोती यादव, प्रकाश चंद यादव व बाल केबिनेट के बच्चे शामिल थे।भारी संख्या मे गांव वाले ,बच्चे महिलाएं उपस्थित रही। अंत मे मिष्ठान्न वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाण्डेय व आभार प्रेम शीला जायसवाल ने किया।
