बिलासपुर, छत्तीसगढ़
गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 ओमनगर जरहाभाटा के मुलभुत सुविधाओं को ध्यान में रखते हूए काशीरात्रे ने वार्ड नंबर 21 के लोगों के हितों के लिए बिजली, नाली, पानी, सड़क, बोर की उचित व्यवस्था के लिए निगम द्वारा चलाए जा रहें "जनसमस्या निवारण" शिविर में जोन आयुक्त एवं अधिकारीयों के समक्ष लिखित में प्रतिवेदन दिए! काशीरात्रे ने कहा निगम के सम्माननीय जोन कमीशनर से निवेदन है की गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 ओमनगर जरहाभाटा के इन छोटी छोटी जरूरतों को जल्द से जल्द निराकरण करने का प्रयास करें ताकि वार्ड क्रमांक 21 के लोगों के बुनियादी जरुरतों को पूर्ण कर जनहित कार्य करने में गुरुघासीदास नगर के लोगों की मदद कर उनको राहत दिलाया जा सके!
