-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश के बलौदाबाजार हिंसा में आरोपी बनाए गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया

गौरेला पेंड्रा मरवाही
___________________
प्रदेश के बलौदाबाजार हिंसा में आरोपी बनाए गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रेसवार्ता ली और बलौदाबाजार हिसा को लेकर सरकार का इंटेलिजेन्ट फेल बतलाया है साथ ही बलौदाबाजार हिसा में सरकार निष्पक्ष जांच नही कर रही है आरोप भी लगाए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रेसवार्ता लिया कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में शैलेश पांडेय ने प्रदेश सरकार पर बलौदाबाजार हिसा आगजनी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाया है।।उन्होंने कहा की बलौदाबाजार के मामले में प्रदेश की साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदा बाज़ार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये। वे भीड़ में पांच मिनिट रुक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है।
बलौदाबाजार में हुई आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही व सरकार की इंटेलीजेंट के फैल हो जाने के कारण हुई। समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता व समाज के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में ही मान लेता तो प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना से बचा जा सकता था। पूरी घटना के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है। लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदा बाज़ार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध है प्रदेश सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.