रविवार 11.08.2024 दिन रविवार को सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर द्वारा विभिन्न शाखाओं में बृहद शैक्षिक भ्रमण/शाखा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जोन क्र. 01 शाखा ग्राम नगोई,शाखा ग्राम सेलर तथा जोन क्र, 2 ग्राम नवागांव (सीपत )शाखा, ग्राम मचकंडा (सीपत) शाखा, एवं ग्राम झलमला (सीपत )शाखा में सफलतापूर्वक शाखा भ्रमण/ समीक्षा बैठक अयोजित किया गया।
वहीं ,जोन क्र. 1 में आर के टोण्डे, पुनीत खरे, विश्व नाथ डहरिया, विनोद कुर्रे एवम बुधराम सूर्यवंशी के नेतृत्व में शाखा भ्रमण शाखा समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जोन क्र, 1के शाखा नगोई में शाखा अध्यक्ष नीलकमल दिवाकर एवम सेलर शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र अंगारे द्वारा शीघ्र ही शाखा प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गयाl
वहीं,, जोन क्र, 2 में रामलाल सूर्यवंशी , ओमप्रकाश सूर्यवंशी , नरेंद्र लहरे एवं राकेश लसहे के नेतृत्व में शाखा भ्रमण /समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जोन क्र. 2 के मचखंडा (सीपत) में शाखा अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी , नवागांव (सीपत) में शाखा अध्यक्ष शनि टेंगवर, आशीष टेंगवर , विमल टेंगवर तथा झलमला शाखा में अमृत डोंगरे , अमन केसर, विश्वास डोंगरे, करण केसर ,अनिकेत केसर ,विवेक डोंगरे ,दीपक दर्वे एवंउनके साथियों द्वारा शीघ्र ही शाखा प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया ।
*मचखंडा शाखा में जोन क्र,1 के उक्त सभी प्रभारी साथियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ, कल के इस शैक्षणिक भ्रमण /शाखा समीक्षा बैठक कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले सभी सदस्यों का सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
