-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्ती: हसौद में झोले से सामान निकालते लड़के को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के की हुई मौत...

सक्ती: हसौद में झोले से सामान निकालते लड़के को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के की हुई मौत, किया गया पोस्टमार्टम 

सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के हसौद में झोले से सामान निकालते वक्त सांप ने लड़के को डस लिया. जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

दरअसल, हसौद निवासी फिरतू धनवार ने बताया उसका 13 वर्षीय बेटा अमन धनवार, झोले में रखे सामान को निकाल रहा था, तभी सांप ने उसके बेटे को डस लिया, जिसे इलाज के लिए जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे, वहां इलाज के दौरान उसके बेटे अमन की मौत हो गई. जैजैपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.