-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कुम्हारी स्थित कार्टेल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग, 8 घंटे बाद दुर्ग, रायपुर एवं निजी क्षेत्र के फायर कर्मियों के प्रयास से बुझी आग, कंपनी के सारे उत्पाद जलकर खाक

कुम्हारी स्थित कार्टेल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग, 8 घंटे बाद दुर्ग, रायपुर एवं निजी क्षेत्र के फायर कर्मियों के प्रयास से बुझी आग, कंपनी के सारे उत्पाद जलकर खाक

भिलाई नगर 21 अगस्त। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकोला स्थित कार्टेल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड  फैक्ट्री में दोपहर 3:30 के करीब भीषण आग लग गई।  पूरे कंपनी में फैल चुकी है जिसके कारण मशीन जलकर खाक हो गई। वहीं अत्यधिक तापमान के कारण शेड गल कर गिर गया है। वही कंपनी के उत्पाद मास्क एवं सिरिंज जल चुके हैं। दुर्ग रायपुर फायर कंपनी के अलावा निजी फायर ब्रिगेड की टीम भी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

कुम्हारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी के संचालक अशोक अग्रवाल के द्वारा दोपहर 3:30 बजे के लगभग सूचित किया गया कि उनकी कंपनी कर्टन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में भयानक आग लग गई है। पुलिस द्वारा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्गा को सूचित किया गया। शाम 4:00 से दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु आज पर काबू पाया नहीं जा सका है। आज इतनी भयानक है कि उसने पूरे कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया है। आग द्वारा विकराल रूप लिए जाने के कारण रायपुर से भी फायर टीम को बुलाया गया है। इसके अलावा निजी क्षेत्र के फायर टीम से भी आग को बुझाने के लिए सहयोग लिया गया है। लगातार फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के द्वारा बौछार की जा रही है। परंतु 8 घंटे बाद आग  बुझ सकी है।

शेड एवं मशीन जलकर हुई खाक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परंतु इस आगजनी में कंपनी का पूरा शेड गल कर गिर चुका है। मशीन जलकर खाक हो चुकी है एवं कंपनी द्वारा उत्पादित सिरिंज एवं मास्क भी जल चुके हैं। फैक्ट्री में डिस्पोजल मास्क बनाने का कार्य किया जाता है।

दुर्ग रायपुर सहित निजी क्षेत्र की फायर टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा एवं एसडीआरएफ दुर्ग के कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि  आग लगने का कारण अभी सामने ज्ञात नहीं हो सका है। परंतु अंदेशा शॉर्ट सर्किट कारण ही आग लगी हो। आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों का नुकसान भी हो चुका है।  ही एसडीआरएफ की टीम कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 15 जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और 04 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा रायपुर की फायर टीम एवं निजी क्षेत्र की फायर टीम से भी आग बुझाने में सहयोग लिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.