-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शिविर में 38 सदस्यों का नाम जोड़ा गया राशन कार्ड में

शिविर में 38 सदस्यों का नाम जोड़ा गया राशन कार्ड में

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 अगस्त 2024/ पीएम-जनमन योजना के तहत गोरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सालहेघोरी एवं डाहिबाहरा में शुक्रवार को आयोजित शिविर में 38 सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे लाभार्थी संतृप्ति शिविर में  विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर बैगा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार एवं नवीन राशन कार्ड  बनाए जाने हेतु प्राप्त आवेदनो का त्वरित निराकरण करते हुए 38 सदस्यों का नाम राशन कार्ड में शिविर स्थल पर जोड़ा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.