__________________
पीएम-जनमन योजना के तहत मेगा इवेंट तथा आईईसी कैंपेन का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक
*शिविरों के आयोजन की जानकारी के लिए कोटवारों से कराएं मुनादी : कलेक्टर*
*स्वाइन फ्लू के लक्षण और रोकथाम एवं बचाव हेतु सीएमएचओ को निर्देश*
*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीए-जनमन) योजना के तहत पीवीटीजी बसाहटों मेगा इवेंट तथा आईईसी कैंपेन का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर 2024 तक किया जाना है। इन शिविरों के माध्यम से आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना योजना, उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ आदि में संतृप्ति की जानी है। इसका उद्देश्य सभी पीवीटीजी बसाहटों में तात्कालिक गतिविधियों की शत-प्रतिशत संतृप्ति की जानी है। यह कार्यक्रम जिला और ब्लॉक स्तर में होगी। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने शिविरों के अयोजन के संबंध में जिला अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों के आयोजन की जानकारी के लिए कोटवारों से मुनादी कराने कहा। कलेक्टर ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और रोकथाम एवं बचाव हेतु सीएमएचओ को भी आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लिए जो लोग छूट गए है, ऐसे लोंगों को चिन्हांकित कर उन स्थानों में शिविर का आयोजन करने और ग्राम सभा का प्रस्ताव लेकर उनका जाति प्रमाण पत्र बनाने कहा। साथ ही जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है, उनका नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। एक पेड़ माँ के नाम पर के तहत जिले में अब तक 8685 पेड़ लगाए जा चुके है। इसे बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने महतारी वंदन के सभी 96 हजार हितग्राहियों को पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत आभा आईडी कार्ड बनवाने के लिए लोंगों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही मलेरिया की रोक थाम तथा जिन क्षेत्रों या समूहों में मलेरिया की संभावना है, वहाँ कैम्प लगाने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। बैठक में सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
