-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING NEWS : फार्महाउस में हुआ विवाद, घटना में हुई एक व्यक्ति की मौत

BREAKING NEWS
फार्महाउस में हुआ विवाद, घटना में हुई एक व्यक्ति  की मौत

बालोद।भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फ़ार्महाउस में लहूलुहान हालत में मिले एक व्यक्ति की लाश के हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में सुलझा ली…..और मामले में हत्यारे को गिरफ़्तार कर सलाख़ों के पीछे भेज दिया है…..दरअसल शुक्रवार सुबह खरखरा जाने वाले मार्ग पर स्थित भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फ़ार्म हाउस में एक व्यक्ति की लहूलुहान लाश होने की सूचना पुलिस को मिली….सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे की तलाश में जुट गई.

इसी दौरान एक चौकीदार केशव ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मृतक संजय ठाकुर, चौकीदार भूनेश्वर ठाकुर और केशव ठाकुर गुरुवार रात फ़ार्म हाउस में बैठकर शराब पिए….इसी दौरान वहाँ खाना बनाने वाली भूनेश्वर की पत्नी के साथ मृतक संजय लगातार छेड़छाड़ कर दुर्व्यवहार करता रहा….जिसको लेकर भूनेश्वर और संजय के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि भूनेश्वर ने टंगिया से संजय के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया….पुलिस ने आरोपी भूनेश्वर को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.