रायपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रानीसागर के पास एक डीजल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई।
July 09, 2024
कवर्धा। रायपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रानीसागर के पास एक डीजल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई। बीती रात हुई इस घटना में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टैंकर में फंसे मृत ड्राइवर को बाहर निकाला और घायल परिचालक को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
