-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कोंडागांव एवं कांकेर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए आईईडी को मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ट

छत्तीसगढ़,
कोंडागाँव 
कोंडागांव पुलिस ने बरामद किया 10 किलो का जिंदा आई. ई.डी.बम

कोंडागांव एवं कांकेर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही  

पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए आई ई डी को मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ट

पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागांव एवं कोटकोड़ो तमोरा क्षेत्र के बीच लगाया गया था आईडी

पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

Iकोंडागांव पुलिस द्वारा नियमित गस्त के लिए कैंप आरा थाना आमाबेड़ा एवं थाना इरागांव से एसडीओपी फरसगाँव श्री अनिल विश्वकर्मा के हमराह में नक्सल प्रभावित इरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा क्षेत्र में नियमित गस्त के लिए निकले थे। 
गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले, जिसे तत्काल अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.