-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सेवानिवृत्त अधिकारियों की जिला कार्यालय में सामूहिक बिदाई

सेवानिवृत्त अधिकारियों की जिला कार्यालय में सामूहिक बिदाई
बिलासपुर/शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर आज जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सामूहिक रूप से भावभीनी बिदाई दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों के परिवारजन भी  शामिल हुए। इन अधिकारियों में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश सराफ, पीडब्ल्यूडी ई.एन.एम के कार्यपालन अभियंता श्री एच.एल.शर्मा, पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक 02 के कार्यपालन अभियंता श्री अरविंद चौरसिया, आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री समय लाल कैवर्त, जिला टीकाकरण अधिकारी श्री मनोज सैमुअल, सहायक खाद्य अधिकारी श्री अशोक सवन्नी एवं श्रेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य डॉ. ईला चंदेल शामिल है। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी अधिकारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी के सेवाकाल का स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सभी अधिकारियों ने अपने लंबी सेवाकाल के रोचक अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान एवं सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना ने भी सभी के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।        

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.