-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यावरण जगरूकता हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) के द्वारा आधारशिला स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

वर्ष 2024 पर्यावरण जगरूकता हेतु  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) के द्वारा आधारशिला स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन


बिलासपुर – 18 जुलाई, 2024

वर्ष 2024 पर्यावरण जगरूकता हेतु आज दिनांक 18 जुलाई’ 2024 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो), मुख्यालय के सदस्याओं द्वारा श्रीमति अंजुला साहू, उपाध्यक्षा /सेक्रो के नेतृत्व में आधारशिला स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर श्रीमती नीति तिवारी,कोषाध्यक्ष/ सेक्रो तथा श्रीमती टिमा अग्रवाल, संयुक्त सचिव/सेक्रो के साथ सभी सदस्याओ द्वारा आम, अमरूद, सीताफल, चीकू, अशोक के पौधों का आरोपण किया गया। 

पर्यावरण संरक्षण की महत्ता एवं पर्यावरण संरक्षण में एक जागरूक संगठन की तरह अपनी भूमिका को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगातार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण से संबंधित अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जाते है । इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, ना सिर्फ किसी विशेष अवसर पर बल्कि पूरे वर्ष जल, पर्यावरण एवं वातावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन सफल प्रयासों का प्रत्यक्ष उदाहरण बिलासपुर स्थित रेलवे कॉलोनी की हरियाली है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवार के कल्याण हेतु कार्य करने वाला एक संगठन है। यह संगठन विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यकलापों में संलग्न है। इसी के अन्तर्गत सेक्रो द्वारा आधारशिला, बाल वाटिका, रेलवे हॉस्पिटल कैन्टीन आदि संचालित किया जाता है। इसके साथ ही साथ समय-समय पर समाज कल्याण कार्यों में अपना योगदान दिया जाता है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.