रायपुर - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान की कड़ी में बिसाहू सिंघ गौर उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बखारा, ब्लॉक कुरूद, धमतरी (छ.ग.) में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा पौधारोपण किया गया।
प्राचार्य आर.के. गंजीर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को स्वयं आगे बढ़कर पौधे लगाना चाहिए। हम सभी के जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान में जुड़कर सभी जगह पेड़ लगाने के लिए आह्वान किया तथा साथ ही पेड़ पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिया।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान शाला इको तथा साइंस क्लब प्रभारी अदिति लाल एवं इको क्लब सदस्य वैभव किरण, नूरजहां, मिथलेश साहू की पहल पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर परिसर में मुख्य रूप से पीपल, आम, नीम, जामुन, संतरा, अमरूद, नींबू, मीठानीम, अशोक, सीताफल एवं केले के पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर शाला के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अभियान में भाग लेकर बड़ी संख्या में शाला परिसर में पौधों का रोपण किया।
