जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन एवं रतनपुर तहसीलदार श्री पंकज सिंह जी के समन्वय से यूनिसेफ़ युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा रतनपुर में डायरिया संक्रमित स्थानों पर किया जा रहा है जागरूकता कार्य। 10-07-24 को युवोदय स्वयं सेवकों द्वारा प्रातः 8 बजे से वार्ड no 3 महामाया पारा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साफ़ सफ़ाई रखने और डायरिया होने पर त्वरित रूप से डॉक्टर को दिखाने के बारे में समझाया गया। उसके पश्चात् स्वयंसेवकों द्वारा घर घर जाकर समस्या पर बातचीत कर इस संबंध में उचित उपायों के बारे में संदेश दिया गया । महामाया पारा से रतनपुर चौक और अन्य भीड़ भाड़ वाले जगहों पर रैली निकाल कर डायरिया के रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया गया।
डोर टू डोर बातचीत से डायरिया बढ़ने के बहुत से अलग अलग कारकों पर प्रकाश डाला गया जिसका निराकरण किए जाने हेतु रतनपुर तहसीलदार श्री पंकज सिंह सर को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी ।
