-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

इधर ,जनता डायरिया से है त्रस्त...नगर पालिका परिषद् के अधिकारी भी है व्यस्त....ये है रतनपुर का हाल..

इधर ,जनता डायरिया से है त्रस्त...नगर पालिका परिषद् के अधिकारी भी है व्यस्त....ये है रतनपुर का हाल..

बिलासपुर - चारों युगों की राजधानी कहे जाने वाली ,धार्मिक नगर में इन दिनों डायरिया ,मलेरिया का कहर छाया है तो वहीं ,आला अधिकारी प्रतिदिन  दौरा कर मरीजों का हाल चाल  जान रहे हैं ।
कलेक्टर स्वयं फील्ड में दौरा कर रहे है,जितना हो रहा है बचाव में सभी अपने अपने स्तर पर युद्ध स्तर पर डटे हैं।अस्पताल प्रबंधन अपने कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसल कर दी हैं.
वे चौबीसों घण्टे ड्यूटी पर हैं, इन सब के बीच रतनपुर नगर पालिका परिषद की उदासीनता और सुस्त रवैया जनता को स्प्ष्ट दिख रहा है।
आपको बता दें कि, रतनपुर में, हर तरह से पानी की जांच सेंपल ली जा चुकी है जिसमें कई तरह के घातक बैक्टीरिया पाया गया है ।
इसका मुख्य कारण है , नालियों से गुजरी हुई पाइप लाईन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है,मरम्मत  के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं,जनता द्वारा चुने हुए उनके जन प्रतिनिधि ।
  
प्रशासन हर गली मोहल्ले गांव में मलेरिया से बचाने के लिए मच्छरदानी बांट रहा है वहीं, बजबजाती नाली उन मच्छरों को पैदा कर रहा है,न फॉगिंग मशीन, न ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव है , इनके पास।
कई वार्ड में सीसी रोड बने कई वर्ष बीत गए,इसी कारण गलियों में ,पानी जमा होने से कीचड़ हो रहा है ।
आज वार्ड नंबर 10 ओछीनापारा का निरीक्षण किया गया ,आंगनबाड़ी भवन की नालियों में गंदगी बजबजा रही है ,वहीं स्थित सीसी रोड कीचड़ से भरा है ।
कौन दे रहा बीमारियों को न्योता ?

क्या नगर पालिका को सफाई पर ज़रा भी ध्यान नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.