________________
मौके से हत्या कर आरोपी पति हुआ फरार
बीते रात थाना पेंड्रा में ग्राम गिरारी गांव का जमील खान अपनी पत्नी जुबैदा खान को धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया और भाग गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन बोरकर और टीम ने सबसे पहले घटना स्थल को सील कर आरोपी की पतासाजी की गई। नवागांव के जंगल में आरोपी के छिपे होने की जानकारी मिलने पर रात को ही घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। जांच पर पाया गया कि आरोपी और उसकी पत्नी दोनों 15 वर्ष से विवाह उपरांत एक साथ रहते थे । विगत 1 वर्ष से मृतिका का प्रेम संबंध गांव के ही पड़ोसी से हो गया था जिस पर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। घटना के दो दिन पूर्व से मृतिका अपने प्रेमी के निवास रहने चली गई थी जिससे आरोपी आक्रोशित होकर पड़ोसी के घर के पीछे तरफ दीवार फांदकर अपनी पत्नी को धारदार नुकीले हथियार से कई बार वार कर हत्या कर जंगल की ओर भाग गया।
घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को जप्त कर लिया गया है व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
