-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शिवतराई में लगाया गया जन चौपाल

शिवतराई में लगाया गया जन चौपाल

अधिकारियों ने गांव भ्रमण कर ग्रामीणों से की चर्चा
बिलासपुर, 8 जुलाई 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान के मार्गदर्शन में हितग्राहियों को राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कोटा ब्लॉक के शिवतराई में जन चौपाल का आयोजन किया गया। एसडीएम कोटा श्री युगल किशोर उर्वशा की अध्यक्षता में अधिकारियों द्वारा गांव का मैदानी भम्रण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना एवं उनके द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जन चौपाल में सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा,विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं महिलाएं मौजूद थी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.