-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल के कार्य समिति बैठक संपन्न,आगामी कार्य योजना पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल के कार्य समिति बैठक संपन्न,आगामी कार्य योजना पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल की मंडल कार्य समिति बैठक आर पी नगर दशहरा मैदान में आयोजित हुआ। 
जिसमें भाजपा के केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन  ने आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए पार्टी द्वारा तय सभी कार्यक्रम को बूथ स्तर पर करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान की।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना, भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मू द्वारा संसद में दिए गए अभिभाषण का वाचन ,साथ ही प्रदेश  कार्यसमिति में श्री शिवरतन शर्मा के जी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का वचन ,  विधानसभा व लोक सभा चुनाव मे जिन बूथों मे सबसे ज्यादा मतदान हुआ उन बूथ के अध्यक्षों का सम्मान किया गया . 


भाजपा कोसाबाडी मंडल के विस्तृत बैठक  अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह , जिला प्रभारी गोपाल साहू , पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, नेता प्रतिपक्ष  हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर  जोगेश् लाम्बा, पंकज सोनी, राजेंद्र अग्रवाल,  सुशील गर्ग, लक्ष्मण श्रीवास  ने भी आगामी निगम चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने हेतु आगामी कार्य योजना पर विस्तृत से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल,ज्योति वर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी, मनोज पराशर,प्रकाश अग्रवाल, सुमन सोनी, रमा मिरी, चंदन सिंह, रितेश साहू, मिलाप राम बरेठ, संजीव शर्मा, स्वाति कश्यप, पिंकू रंजन राजेश सोनी,पंकज देवांगन, पुनिराम साहू, बलदेव दीवान, चंदन मजूमदार , दिनेश वेष्णव, हरण राठौर, गोविंद साहू राजेश राठौर,  संतोष राय,  शिव वैष्णव, राहुल केसरवानी, उदय श्रीवास्तव, लकी नंदा, अजय चंद्रा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा , मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य, पार्षद गण, शक्तिकेंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यों के साथ मंडल के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.