-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्ती: नाबालिग लड़की का अपहरण, दीदी और जीजा गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

सक्ती: नाबालिग लड़की का अपहरण, दीदी और जीजा गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त 

सक्ती जिले की डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने दीदी अनिता सोना और जीजा रोहित उर्फ रविन्द्र सोना को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ BNS की धरा 137 (2), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. अपहरण की घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी जीजा रोहित उर्फ रविन्द्र सोना, दीदी अनिता सोना के पास से नाबालिग लड़की को बरामद किया. इसके बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.