-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कार्यभार संभाला

नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कार्यभार संभाला
जगदलपुर। नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर संभाग डोमनसिंह ने मंगलवार को अपरान्ह में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर श्याम धावड़े से कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डोमनसिंह इसके पूर्व अपर आयुक्त बिलासपुर सहित अतिरिक्त प्रभार सरगुजा पदस्थ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा अभी हाल ही में डोमन सिंह कमिश्नर बस्तर संभाग पदस्थ किये गए हैं। नवपदस्थ कमिश्नर डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कार्यालय का अवलोकन करने के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.