दिनाँक 10.07.2024 को लटकोनीखुर्द निवासी बाबूलाल पिता सहदेव उम्र 45 वर्ष जाति गोंड अपने रिश्तेदार के यहाँ लिटियासराई आया हुआ था तथा रात्रि के समय दिशा मैदान के लिये गया था उसी समय एक मादा भालू जो बच्चे के साथ थी उस पर हमला कर घायल कर दिया जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लाया गया था जिसकी उपचार के दौरान दिनाँक 11.07.2024 को सुबह 04 बजे उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जिसका शव परीक्षण उपरांत शव को परिजन को सौंपा गया,
उपरोक्त घटना का मौक़ा पंचनामा,गवाह बयान, शव पंचनामा लेकर मृतक की पत्नी को अंतिम संस्कार हेतु प.अ. मरवाही द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 25000 दिया गया ।
