-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

लोखण्डी के एक व्यक्ति के द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय भूमि को अवैध रूप से कब्जा

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर जिला अंतर्गत जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत लोखण्डी से एक बेहद भ्रष्टाचार का मामला सामनें आया है जहां पर ग्राम लोखण्डी के ही एक व्यक्ति के द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थित कीमती शासकीय भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर उसमें काम्प्लेक्स नुमा लम्बा मकान का निर्माण किया जा रहा है ।

यह अवैध निर्माण आज से तकरीबन छह माह पूर्व से अनवरत चल रहा है जिसकी सूचना पूर्व में ही राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को दी गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन नायब तहसीलदार के द्वारा लोखण्डी निवासी पुनी भार्गव को निर्माण कार्य पर रोक लगाए जानें के लिए स्थगन आदेश जारी किया गया था तथा उसकी प्रतिलिपि थाना प्रभारी सकरी एवं पटवारी हल्का नंबर 54 को सूचनार्थ भेजा गया था, लेकिन यहां पर उक्त शासकीय आदेश का खुलेआम निडरता से उल्लंघन किया जा रहा है, और धडल्ले से अवैध रूप से शासन को करोड़ों रूपयों का चुना लगाया जा रहा है।

उपरोक्त प्रकरण पर वर्तमान समय तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होनें से क्षुब्ध प्रार्थिया के द्वारा पुन: बिलासपुर जिला कलेक्टर को निवेदन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर को लिखित शिकायत पत्र देकर स्थगन आदेश पारित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तथा निर्माण को रोकनें के लिए निवेदन किया है।

इस खबर के प्रसारण उपरांत अब देखनें वाली बात यह होगी कि संबंधित अधिकारी उक्त प्रकरण पर कब तक और किस प्रकार की कार्रवाई करती है, क्योंकि सूत्रों के अनुसार कुछ तत्कालीन राजस्व अधिकारी उक्त प्रकरण में अपनीं जेबें खूब गर्म किए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.