-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पिछले दो सालो से पंचायत भवन में संचालित हो रही है प्राथमिक शाला

पिछले दो सालो से पंचायत भवन में संचालित हो रही है प्राथमिक शाला
बलरामपुर | जिले के विकासखंड से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत संतोषी नगर स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि की बड़ी उदासीनता सामने आई है। नव निहालो को स्कूल तक नसीब नहीं हो रहा है और जिम्मेदार एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे हैं । जहां एक ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की योजनाएं चला रहे है, वहीं मुख्यमंत्री की मनसा को शिक्षा विभाग के अधिकारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं । मुख्यमंत्री की मनसा है नौनिहालों को बेहतर से भी बेहतर शिक्षा मिले | जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने अनेकों प्रकार की योजनाएं संचालित कर रखे है । लेकिन बलरामपुर के संतोषी नगर के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एक सुरक्षित स्कूल भवन तक नसीब नहीं हो रहा है । पिछले दो सालो से पंचायत भवन में संचालित हो रही है प्राथमिक पाठशाला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.