राज्य के आठ हजार से भी अधिक युवाओ को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए मार्गदर्शन देना एवं सैकड़ो युवाओ को शासकीय सेवा में चयनित करा देने वाले युवा समाजसेवी लेखक अमित पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी युमो के बिलासपुर जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी की जमकर तारीफ की ।उन्होंने कहाँ निखिल का सरल, सौम्य, स्वभाव ही उनकी ताकत है ।सबको साथ लेकर चलने की क्षमता हर किसी इंसान में नही होती ।लेकिन निखिल केशरवानी में यह गुण है सबका साथ सबका विकास उक्त पंक्ति को निखिल चरितार्थ करते है । विधानसभा चुनाव में बिलासपुर युवामोर्चा की टीम पूरी एकजुटता से अपने प्रत्याशियों को जिताने में जुटी थी । निखिल युवा, ऊर्जावान और जमीन से जुड़े होने की वजह से सबके करीबी है। राजनीति में व्यक्ति का स्वभाव सरल व सहज होना ही जनता के करीब ले जाता है । बिलासपुर के सभी विधानसभा सीट में युवामोर्चा की सक्रियता की वजह से चुनाव में नतीजा बीजेपी के पक्ष में आया ।उल्लेखनीय है की लोकसभा चुनाव में भी बिलासपुर के तोखन साहू को जिताने के लिए टीम एकजुट होकर कार्य की है। कप्तान अगर अच्छा हो तो टीम बेहतर प्रदर्शन करती है।
ब्रेकिंग न्यूज़
