छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा बीती देर रात एक दंतैल हाथी ने घर में सो रहे दो लोगों पर हमला किया और कुचल कर मौत के घाट उतार दिया मृतक सगे भाई बताया जा रहे हैं वहीं घटना की सूचना पाकर वन अमला घटना स्थल पर पहुंच गया है और आगे की कार्यवाही में जुट गया है।
दअरसल तपकरा वन परिक्षेत्र में बीते एक पखवाड़े से जंगली हाथी दहशत फैला रहा है,इस दौरन उसने कई घरों को नुकसान भी पहुचाया है घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई गाव में बीती रात 2 से 3 बजे की दरम्यान कच्चे के मकान में सो रहे 2 सगे भाईयों को एक दंतैल ने बारी बारी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया ।
बताया जा रहा है हाथी ने पहले मकान तोड़ना शुरू किया,इसकी आहट सुनकर जब एक भाई बाहर आने लगा तो दंतैल ने उसे सूंड में लपेटकर पटकना शुरू कर दिया और कुचक कर उसकी जान ले ली, वहीं जब दूसरा भाई अपने भाई को बचाने आया तो तो हाथी उस पर भी टूट पड़ा और उसे भी मार डाला, हाथी के हमले से कोकडे पिता रामसाय 45 वर्ष, पड़वा पिता रामसाय 43 वर्ष की मोत हो दोनों आपस में भाई हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
सादर सूचनार्थ
इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय भी घटना पर पहुंचे उन्होंने बताया कि तपकरा वन परिक्षेत्र में लगभग 6 महीने से हाथियों का झुंड घूम रहा है अभी 9 लोनर हाथी क्षेत्र में है सभी की निगरानी वन विभाग एवं हाथी मित्र दल के द्वारा की जा रही है उन्होंने बताया कि बीती रात 3 बजे जंगली हाथी के हमले में मोत हुई है, पंचनामा सहित विभागीय कार्रवाई की जा रही है और तत्कालीन सहायता राशि की उपलब्ध कराई जा रही है इसके साथ ही जंगल के अंदर घर बनाकर रहने वालों को वहां से निकलकर सामुदायिक भवन में रखा जा रहा है।
