-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नारायणपुर :- नारायणपुर के बालक बालिकाओं के तीनों ग्रुप के टीम अब अंतरराष्ट्रीय सुब्रोतो कप खेलने दिल्ली जाएंगे

नारायणपुर :- *नारायणपुर के बालक बालिकाओं के तीनों ग्रुप के टीम अब अंतरराष्ट्रीय सुब्रोतो कप खेलने दिल्ली जाएंगे
जगदलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्तर संभाग से चैंपियन होकर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर के U17 और U15 बालकों का टीम भाग लिया है साथ ही नारायणपुर कन्या विद्यालय के छात्राएं भी राज्यस्तरीय U17 सुब्रोतो कप फुटबॉल में जगदलपुर में अपना हुनर का प्रदर्शन कर बालक व बालिकायें तीनों ग्रुप में राज्यस्तरीय चैंपियन रहा। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के U17 बालकों ने रायपुर को 7-0 से, दुर्ग को 4-0 से, सरगुजा को 7-0 से और बिलासपुर को 4-0 से हराकर स्टेट चैंपियन रहा। U15 के बालकों ने रायपुर को 4-0 से, दुर्ग को 6-0 से, सरगुजा को 4-0 से और बिलासपुर को 6-0 से हराया है। नारायणपुर के U17 बालिकाओं ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर बिलासपुर को 4-0 से, दुर्ग को 3-0 से, रायपुर को 3-0 से और सरगुजा को 6-0 से हराकर राज्यस्तरीय चैंपियन रही। बालिकाओं का यह टीम पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य चैंपियन बनी है और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के दोनों बालक वर्ग लगातार पिछले पांच साल से छत्तीसगढ़ चैंपियन बने रहे। सबसे खुशी की बात यह है कि तीनों ग्रुप में नारायणपुर चैंपियन रहा। नारायणपुर के तीनों टीम अब दिल्ली जाएंगे। आश्रम के सचिव ने तीनों टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। जिला फुटबॉल संघ के अधिकारियों ने भी तीनों टीम को बधाई दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.