__________________
जिला जल एवं स्वच्छता समिति के कार्यकारणी समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों का अनुमोदन
कलेक्टर लीना कलेश मंडावी की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति के कार्यकारणी समिति की बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में किये गये व्यय एवं प्राप्त आवंटन, प्रशासकीय स्वीकृति सहित विभिन्न कार्यों का अनुमोदन किया गया।
कलेक्ट्रेट के अरपासभा कक्षा में अयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड मरवाही में नल जल योजना में अतिरिक्त पाईप लाईन विस्तार कार्य, माह अप्रेल एवं मई 2024 के बकाया राशि ठेकेदारों को प्रदान की गई। साथ ही समयावृद्धि प्रकरण का कार्योत्तर का अनुमोदन किया गया।
इसी तरह जिले के 222 ग्रामों में जल गुणवत्ता के प्रचार प्रसार के लिए दीवाल लेखन एवं चित्रकारी हेतु प्राप्त न्यूनतम दर के निविदा का निराकरण, ग्राम पंचायत बसंतपुर एवं जाटादेवरी जल प्रदाय योजना के विरूद्ध देयकों के भुगतान और जिला प्रयोगशाला में केमिकल एवं सामाग्री क्रय हेतु प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
