-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पालक हो रहे, अपने बच्चों के भविष्य के लिए परेशान....बिलासपुर से दीपक राही के साथ , सुब्रत जॉन की रिपोर्ट

पालक हो रहे, अपने बच्चों के भविष्य के लिए परेशान

बिलासपुर - शहर
संवादाता- दीपक राही व सुब्रत जान की रिपोर्ट

पालक है अपने बेहतर भविष्य के लिए चिन्तित

स्कूली शिक्षा सत्र के शुरू होने के बाद सरकारी स्कूलों की खुलीं पोल जिसे लेकर उस स्कूल में भर्ती छात्र छात्राओं के परिजनों की चिंता लाजमी है ।
दरअसल, पूर्व सरकार ने बहुत ही अच्छी शिक्षा योजना की शुरूआत की ।
 जिसका नाम दिया गया आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जिसे तिफरा परिक्षेत्र में शासकीय स्कूल में आनन फानन में शुरू किया गया था ।
 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जो आज भी पठन,पाठन की एवं शिक्षकों की कमी आज भी झेल रहा है ,स्कूल में शिक्षक नहीं होने के कारण , विद्यालय में बच्चे के भर्ती प्रक्रिया आज भी अधूरी है जिसे लेकर बच्चों के माता-पिता बहुत परेशान एवं चिंतित हैं , जिसे लेकर आज सभी पालकों ने सुबह से ही कलेक्टर आफिस में जाकर समस्या के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा एवं उन्होंने यह मांग की है कि किसी जल्द से जल्द आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तिफरा में शिक्षकों की भर्ती की जाए । साथ ही पठन, पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित हो , वहां पाठ्य-पुस्तकों की व्यवस्था हो जिसे पालको ने कहा की अगर 7 दिवस में इनकी समस्या का सुलझाई नहीं गई तो ये सभी पालकगण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.