गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 23 जुलाई 2024/ मरवाही विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान महोरा और मझगंवा का आबंटन रिक्त होने पर दोनों दुकानों के संचालन हेतु निर्धारित एजेंसी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्प्स), ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, लघु वनोपज समिती एव अन्य सहकारी सेवा समिति को आबंटित किया जाना है। महिला स्व सहायता समूह का पंजीयन छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत 3 माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक एजेंसी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेजों के साथ 7 अगस्त 2024 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही में प्रस्तुत कर सकते है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान महोरा दुकान आईडी 402010041 को शासकीय उचित मूल्य दुकान बगड़ी में तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान मझगंवा दुकान आईडी 402010076 को शासकीय उचित मूल्य दुकान अण्डी में संलग्न कर संचालित किया जा रहा था। जिनके सुचारू रूप से संचालन हेतु इच्छुक एजेंसियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
