-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए की ठगी, मंत्रालय में अधिकारी हूं कहकर,युवक से की साढे तीन लाख रुपए की ठगी...

नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए की ठगी, 

 पेण्ड्रा। जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर  रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित को जब तक खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तब तक वो ठग के झांसे में आकर 3,50,000 रुपये का चूना लग गया था ।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विजय साहू के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर पुलिस,मामले की जांच में जुट गई है । पीड़ित मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के राजनगर का रहने वाले राकेश कुमार अग्रहरि ने दर्ज कराया है पीड़ित के अनुसार उसकी पहचान किसी के जरिये आरोपी विजय साहू से हुई थी जो खुद को मंत्रालय में पदस्थ अधिकारी होना बतलाया था और विजय साहू ने उझसे नौकरी शिक्षा विभाग में संविदा क्लर्क में लगवा देने का झांसा देकर,, 300000 तीन लाख रूपये में पीड़ित राकेश अग्रहरि की नौकरी लगवाने को कहा था जिसपर पीड़ित ने किस्तों में 06.08.2019 को पहली किस्त की राशि 75000 रूपया दिया वहीं दूसरी क़िस्त में दिनांक 12.08.2019 को पीड़ित ने विजय साहू के मकान नया रायपुर सेक्टर 29 मकान क्रमांक m/189 विजय सिंह बघेल, रोहित परस्ते, कुलदीप केवट, पंकज सिंह के सामने 175000 एक लाख पछतर हजार रूपयें नगद विजय साहू के हाथ में दिया। वहीं जब भी पीड़ित के द्वारा नौकरी को लेकर बातचीत की जाती तो विजय साहू के द्वारा टाल मटोल करके धीरे धीरे एक वर्ष बीतने के बाद विजय साहू द्वारा पीड़ित के मोबाईल पर बताया कि और मरवाही स्थित सरकारी अवास में 100000 एक लाख रूपये दे दिया तब विजय साहू के द्वारा एक आदेश पत्र स्वंय के मोबाईल पर नियुक्ति पत्र भी पीड़ित को दिखलाया जिस पर अपर सचिव शिक्षा विभाग का सील लगा हुआ था। वहीं विजय साहू द्वारा पीड़ित को अपने विश्वास पर लाने के लिये 60000 साठ हजार रूपये का चेक दिया था दो माह बाद 22.10.2020 को और उसे नया रायपुर इन्द्रावती भवन में सेकण्ड फलोर पर विजय साहू द्वारा बुलाया गया और कहा गया कि एक हप्ते बाद काम हो जायेगा।पर उसके बाद से विजय साहू के द्वारा नौकरी की बात को लेकर पीड़ित राकेश अग्रहरि को हमेशा टाल मटोल करने लगा जिस पर पीड़ित को खुद के साथ हुई ठगी का अहसास होने पर वो विजय साहू से अपने दिए पैसे की मांग की गई पर जब पैसा नही मिला न ही नौकरी मिली तो पीड़ित ने मामले में लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिसपर जांच के बाद राकेश अग्रहरि की शिकायत पर विजय साहू के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में 420 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बाइट 

1.  ओम चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम

वही इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के लोहारी गांव का है जहां प्रार्थी राकेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि रायपुर निवासी विजय कुमार साहू उन्हें शिक्षा विभाग में संविदा क्लर्क में नौकरी लगने के नाम पर झांसा दिया गया है। जिस पर उनसे लगभग साढ़े तीन लाख रुपए ले लिया गया है। जिस पर हमारे द्वारा उनके शिकायत पर बीएनएस BNS के तहत एफआईआर दर्ज किया हुआ है। और उसमें हमारी टीम जा रही है। वही यह पैसा अलग-अलग तरह से लिया गया है और अलग-अलग किस्तों में लिया गया है। वही ,हमारे द्वारा आरोपी की तलाश कर रहे हैं और जांच करके कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.