_________________
कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं और मांगो से संबंधित 35 लोगों ने दिए आवेदन
कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जनदर्शन के दौरान विभिन्न समस्याओ और मांगो के लिए 35 लोगों ने आवेदन दिए।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बारी बारी से लोगों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार यथाशीघ्र निराकृत करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से नाली सफाई एवं सड़क मरम्मत, तकनीकी त्रुटि के कारण पीएम सम्मान निधि नहीं मिलने, मजदूरी भुगतान, आंगनबाड़ी केन्द्र की स्वीकृति, सीसी रोड, विद्युत पोल, अनुकंपा नियुक्ति, परिवारिक जमीन संबंधी विवाद, पीएम आवास, राशन कार्ड, वन अधिकार पट्टा, शौचालय निर्माण, राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार, अतिक्रमण हटाने, वृद्धावस्था पेंशन, स्कूल-कॉलेज में प्रवेश दिलाने से संबंधित आवेदन शामिल है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे भी उपस्थित थीं।
