-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जनदर्शन में 20 लोगों ने दिए आवेदन: परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जनदर्शन में 20 लोगों ने दिए आवेदन: परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

                गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 जुलाई 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार लोगों की विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। आज के जनदर्शन में 20 लोगों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बारी-बारी से लोगों को सुना और उनके आवेदनों का परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिला स्तर पर निराकृत नहीं होने वाले प्रकरणों का प्रस्ताव शासन को भेजे। कलेक्टर ने धोखा-धड़ी से संबंधित मामले में लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी। इसी तरह राजस्व प्रकरणों में मामले में निचली अदालत के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने पर अपील करने की भी सलाह दी।
               कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से दुकान का आधिपत्य दिलाने, निस्तारी रास्ते से अवैध कब्जा हटाने, वन अधिकार पट्टा, धोखा-धड़ी, बकाया वेतन भुगतान, मुआवजा राशि दिलाने, पहुंच मार्ग, सेजेस हिन्दी माध्यम पेण्ड्रा में प्रवेश दिलाने, दैनिक वेतन भोगी का पारिश्रमिक दिलाने, विद्युत कनेक्शन, पीएम सम्मान निधि राशि तथा पीडीएस दुकान एवं आंगनबाड़ी भवन की मांग आदि से संबंधित आवेदन शामिल है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल, एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे एवं पेंड्रारोड अमित बेक सहित सभी सीईओ, सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.