-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

20वी (पुरुष) एवं 14वी महिला अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैम्पीयनशीप 2024 का आयोजन मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ कि टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया

20वी (पुरुष) एवं 14वी महिला अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैम्पीयनशीप 2024 का आयोजन मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ कि टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया
रायपुर, 11 जुलाई:  20वी (पुरुष) एवं 14वी महिला अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैम्पीयनशीप 2024 का आयोजन दिनांक 5 से 9 जुलाई 2024 को महालक्ष्मी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मुंबई (वेस्टर्न रेलवे) मे आयोजित किया गया l 
इस प्रतियोगिता मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ कि टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया l महिला वर्ग मे 57 किलोग्राम वर्ग समूह मे ममता रजक ने रजत पदक प्राप्त किया वही इसी वर्ग समूह मे जे. रामालक्ष्मी ने  कास्य पदक प्राप्त किया
 63 किलोग्राम वर्ग समूह मे संतोसी माझी ने कास्य पदक प्राप्त किया l 
69 किलोग्राम वर्ग समूह मे रेशमा देवी  ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया l 
74 किलोग्राम वर्ग समूह मे जानवी जगदीश सावढेरकर ने रजत पदक प्राप्त की l 
84 किलोग्राम वर्ग समूह मे प्रीति कास्य पदक प्राप्त की l
 पुरुष वर्ग मे 83 किलोग्राम वर्ग समूह मे बीजिन सेंकी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया l 
वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ (सेकरसा) कि महिला पावर लिफ्टिंग टीम ने कुल 46 अंक अर्जित कर टीम चैम्पीयनशीप रनर अप का खिताब अपने नाम किया जिसमे टीम ने कुल 7 पदक जीता जोकि 2 गोल्ड , 2 सिल्वर एवम 3 ब्रॉन्ज मेडल थे 
 प्रतियोगिता मे ज़ोनल प्रशिक्षक बी. राजशेखर राव एवं टीम मैनेजर सुभाष कुमार तथा महिला सहायक चारुलता साहसी सपोर्ट स्टाफ के रूप में टीम को प्रतिनिधित्व किया।
 कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक एवं
अध्यक्ष सेकरसा रायपुर श्री संजीव कुमार तथा वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल गर्ग द्वारा  खिलाड़ियों को शॉल मेडल एवं पौधा देकर समम्मानित किया गया  l

सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मंडल रेल प्रबंधक तथा
अध्यक्ष सेकरसा रायपुर श्री संजीव कुमार एवं वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल गर्ग, मंडल खेल अधिकारी श्री शिवाशीस कुमार एवम मंडल खेल सचिव श्री स्वर्ण सिँह कळसी तथा अन्य सेकरसा खिलाड़ियों  द्वारा बधाई दी गई  ।
 *****

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.