कवर्धा। अमरकंटक से 150 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहली कवर्धा पहुंचने वाली पहली जत्था का पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के आह्वान पर कल मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर पहाड़ी और पथरिली जंगलों के रास्तों से 150 किलोमीटर पदयात्रा कर पहली जत्था शिव-शक्ति बोल बंम समिति कवर्धा पहुंचने पर महाराणा प्रताप शौर्य भवन के सामने कांवड़ियो का आरती उतार कर, पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया और बोल बंम, बंम बोल के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया।
जिला बोल बंम समन्वय समिति के सदस्य श्री सुधीर केशरवानी, श्री दौवा गुप्ता, श्री निशांत झा ने बताया कि भगवान महादेव का प्रिय सावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। सावन शुरू होने के साथ ही कांवड़ियों का जत्था भी अपने गन्तव्य स्थान के लिए निकल चुका है। चारों दिशाएं हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हैं। इस बीच कांवडियों, भोले-भक्तों का हर जगह फूल-माला के साथ स्वागत भी किया जा रहा है। जिला बोल बंम समन्वय समिति, पुलिस प्रशासन से लेकर जिले के नागरिकगण कावंडियों की सेवा में लगे हैं। कांवडियां एमपी के अमरकंटक से मां नर्मदा की जल लेकर पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित प्रसिद्ध पुरातत्व, पर्यटन, जनआस्था के केन्द्र एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव और डोंगरियां के जलेश्वर दादा में जलाभिषेक कर रहें है।
82 कांवडियों, पदयात्रियों का किया प्राथमिक उपचार
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कावड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वास्थ्य अमलों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कांवडियों को सेवा प्रदान कर कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 25 जुलाई की रात्रि ग्राम पोलमी, कूकदूर में कांवडियों के रात्रि विश्राम स्थान पर पहुंचकर 82 पदयात्रियों को सेवा प्रदान की। कांवडियों पदयात्रियों का बीपी, सुगर, सहित समान्य जांच, मरहम-पट्टी कर उपचार किया। इसके साथ ही जिला बोल बंम समन्वय समिति द्वारा कांवडियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे उनके ठहरने की व्यवस्था, भोजन, उनके प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
