-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

12 माओवादी गिरफतार

 12 माओवादी गिरफ़्तार 
 बीजापुर जिले की पुलिस को बडी सफलता मिली..... अलग अलग थाना क्षेत्र में सुचना के आधार पर ऑॅफरेषन के दौरान 4 लाख के ईनामी समेंत 12 माओवादी गिरफतार...डीआरजी एवं तर्रेम और गंगालूर थाना की संयुक्त कार्यवाही...गिरफ्तार माओवादी पुलिस पार्टी पर फायरिंग, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, ब्लास्ट करने, जैसे घटनाओ में थे शामिल
वीओ 01 -  जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी एवं थाना तर्रेम ,गंगालूर की कार्यवाही में  12 माओवादियों को पकड़ा गया । थाना गंगालूर से डीआरजी, थाना का बल माओवादी विरोधी अभियान पर मेटापाल, पुसनार की ओर निकली थी । अभियान के दौरान मेंटापाल के जंगलों से 05 और तर्रेम से 07 माओवादियों को भागते हुऐ घेराबंदी कर पकड़ा  । पकड़े गये माओवादी पुसनार एवं टेकामेटा के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थे  । पकड़े गये माओवादी में  आरपीसी पुसनार अंतर्गत जनताना सरकार अध्यक्ष 01 लाख के ईनामी साई मंगू ऊर्फ मंगू कुंजाम के विरूद्ध थाना गंगालूर में 12 स्थाई वारंट लंबित है  । जो हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण आदि की घटनाओं में शामिल था । दुसरर ओर तर्रेम से मिलिट्री प्लाटून नम्बर 09 का सदस्य 02 लाख का ईनामी माओवादी एवं 01 लाख की ईनामी महिला माओवादी गिरफतार हुई। पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में  वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.