-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कोंडागाँव कोंडागांव पुलिस ने बरामद किया 10 किलो का जिंदा आई ई डी बम

कोंडागाँव 
कोंडागांव पुलिस ने बरामद किया 10 किलो का जिंदा आई ई डी बम
पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए आई ई डी को मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ट।

पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागाँव कोटकोड़ो किलेनार  क्षेत्र के बीच लगाया गया था आईडी।

* *पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना।** 

 नक्सल प्रभावित थाना  इरागांव  क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा किलेनर  क्षेत्र में नियमित गस्त के लिए निकले थे। 
गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले, जिसे तत्काल कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आई ई डी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.