-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर पार्सल आफिस में रखे गए सामानों की खुली नीलामी 10 जुलाई 2024 को

बिलासपुर पार्सल आफिस में रखे गए सामानों की खुली नीलामी 10  जुलाई 2024 को 

बिलासपुर :- 04  जुलाई 2024

         रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल आफिस में रखे हुए असंबद्ध एवं गैरसुपुर्द उपयोगी सामानों की खुली नीलामी समय-समय पर की जा रही है। इसी संदर्भ में सामानों की अगली खुली नीलामी दिनांक 10 जुलाई 2024 बुधवार को प्रातः 11 बजे से बिलासपुर स्टेशन के पार्सल आफिस में किया जाएगा। नीलामी की जाने वाली सामानों में डीप फ्रिजर, ट्रालीबैग, पानी एवं कोलड्रिंक की बोतलें शामिल हैं ।
         इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस खुली नीलामी में भाग ले सकते हैं। रेलवे प्रशासन इच्छुक व्यक्तियों से आग्रह करता है कि वे इस खुली नीलामी में भाग लेने हेतु निश्चित परिचय-पत्र (आईडी) के साथ 10 जुलाई 2024 बुधवार को समय 10.30 बजे से पहले बिलासपुर स्टेशन के पार्सल आफिस में उपस्थित हो सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.