-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बेटे ने की मां की हत्या...आरोपी बेटे को गौरेला पुलिस ने किया 1 घंटे में गिरफ्तार

बेटे ने की मां की हत्या

*आरोपी बेटे को गौरेला पुलिस ने किया 1 घंटे में गिरफ्तार*

थाना गौरेला
अपराध क्रमाक  245/24
धारा 103 BNS

*आरोपी का नाम*
1. अर्जुन सिंह पिता आनंद राम भैना उम्र 37 वर्ष साकिन बहेलिया टोला, सारबाहरा, थाना गौरेला, जिला गौ0पे0म

मामला थाना गौरेला क्षेत्र का है दिनांक 14/07/ 2024 को थाना गौरेला में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सारबहरा में एक महिला की संदेहास्पद मृत्यु हो गई है जिस पर से संदिग्ध स्थिति की मर्ग के संबंध में थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। 

                 प्रकरण की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री श्याम कुमार सिदार के निर्देशन में थाना प्रभारी गौरेला को तत्काल प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच करने के निर्देश दिए।

थाना गौरेला की टीम के द्वारा प्रकरण की जांच के दौरान पाया गया कि मृतिका का पुत्र आदतन शराबी था अपनी माँ से शराब पीने के लिए पैसा मंगा जो नही देने पर रांपा से
मारपीट कर हत्या कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.