सक्ती: वर्क फ्राम होम के नाम पर नौकरी लगाने के लिए 1 लाख 86 हजार 481 रूपए की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ बाराद्वार थाना में FIR दर्ज
सक्ती जिले की बाराद्वार पुलिस ने वर्क फ्राम होम के नाम पर 1 लाख 86 हजार 481 रूपए की ठगी करने वाले आरोपी रूपेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित योगेश राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि एक दैनिक अखबार में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वर्क फ्राम होम के नाम पर पार्ट टाइम जॉब का एड लगा था. एड देखकर पीड़ित योगेश राठौर ने जॉब के लिए अपनी डॉक्यूमेंट को रूपेश कुमार के व्हाट्सएप में और फोन पे के माध्यम से 1 लाख 86 हजार 481 रुपए को अलग-अलग किस्त में भेजा था.
पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी रूपेश कुमार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.
