छत्तीसगढ़ ,
सक्ती पुलिस ने षड्यंत्र रचकर प्रेमिका CHO का अपहरण करने के मामले में बड़ा खुलासा किया है. CHO अपनी किडनैप होने और 15 लाख रुपए की फिरौती मांग करने का षड्यंत्र रचकर अपने परिजन को परेशान करने वाली CHO और प्रेमी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 मोबाइल और बाइक को जब्त किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि प्रेमिका CHO ने षड्यंत्र रचकर परिजन के सामने प्रेमी को हीरो बनाना चाहती थी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामनाथ जलतारे ने सक्ती थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में पदस्थ CHO युवती अनुपमा जलतारे, अपने भाई के साथ सक्ती की चौपाटी आई गई थी. तभी युवती लापता हो गई थी, इसी दौरान युवती के भाई डकेश्वर जलतारे के पास फोन आया और 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई. फिरौती नही देने पर उसकी बहन को मारने की धमकी दे रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने 4 टीम गठित की और चारों टीमों को अलग-अलग जगह भेज दिया. इसी दौरान अपहृता युवती को बिलासपुर टीम के द्वारा बरामद कर सक्ती पुलिस को सौंप दिया गया था. साथ ही, एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि CHO के पद पर पदस्थ युवती अनुपमा जलतारे और प्रेमी इंजीनियर महेंद्र जांगड़े के द्वारा षड्यंत्र रचकर CHO अपने प्रेमी को हीरो बनने के लिए अपने परिवार वालो से किडनैप होने और 15 लाख रुपए देने और नहीं देने पर युवती को जान से मारने की धमकी देने भाई डकेश्वर जलतारे के मोबाइल में फोन लगाकर मांग करने का षड्यंत्र रचा था. CHO के परिवार वाले मांग को पूरा नहीं करने और युवती अपने प्रेमी के द्वारा मांग पूरा करने की षड्यंत्र रखकर युवती अनुपमा जलतारे अपने परिवार वालो को प्रेमी महेंद्र जांगड़े के द्वारा युवती को छुड़ाने की बात युवती अपने परिवार वालो को बताकर प्रेमी महेंद्र जांगड़े को हीरो साबित करने और उससे युवती की शादी करने का षड्यंत्र रची था. 
इधर, पुलिस ने CHO अनुपमा जलतारे और प्रेमी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है और दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 A, 384 और 120 B के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
